महेन्द्रपुर में सोलर पंप कार्यशील, ग्रामवासियों को हो रहा पेयजल की आपूर्ति        

Solar pumps are operational in Mahendrapur, supplying drinking water to the villagers.

महेन्द्रपुर में सोलर पंप कार्यशील, ग्रामवासियों को हो रहा पेयजल की आपूर्ति        

उत्तर बस्तर कांकेर, 27 मई 2026
दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम महेन्द्रपुर में स्थापित सोलर पंप की खराब होने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लिया जाकर उक्त संयंत्र के मोटर पंप को सुधार कर कार्यशील कर दिया गया है। वर्तमान में ग्रामवासियों को पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है। 
    छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के सहायक अभियंता डी.एस. सिदार ने बताया कि महेन्द्रपुर में क्रेडा द्वारा सोलर ड्यूल पंप की स्थापना 31 अक्टूबर 2013 को किया गया है। उक्त संयंत्र के अकार्यशील होने की जानकारी मिलने पर क्रेडा के उप अभियंता एवं मैकेनिक द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें मोटर पंप खराब पाए जाने पर क्रेडा टीम द्वारा तत्काल आवश्यक सुधार कार्य करते हुए मोटर पंप की मरम्मत की गई तथा केबल, रोप वायर एवं पाइप सहित अन्य सहायक सामग्री को बदलकर संयंत्र को पुनः कार्यशील किया गया। वर्तमान में सोलर पंप सुचारू रूप से संचालित हो रहा है तथा ग्रामवासियों को नियमित पेयजल की आपूर्ति हो रही है।