राज्य अलंकरण में शहीद कौशल यादव पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे जिले के सॉफ्टबॉल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कड़ती

The district's softball international player Rakesh Kadti will be honoured with the Shaheed Kaushal Yadav Award in the state decoration

राज्य अलंकरण में शहीद कौशल यादव पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे जिले के सॉफ्टबॉल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कड़ती

बीजापुर, 25 अगस्त 2025 प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में मनाएं जाने वाला राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित होने वाले खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के द्वारा बीजापुर जिले के सॉफ्टबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कड़ती को शहीद कौशल यादव अवार्ड से नवाजे जाएंगे वहीं जूनियर सॉफ्टबॉल गर्ल्स टीम को मुख्यमंत्री ट्रॉफी से अलंकृत किया जाएगा। गर्ल्स टीम में बीजापुर जिले से अकादमी की सॉफ्टबॉल खिलाड़ी रेणुका तेलम चंद्रकला तेलम विमला तेलम और मीनू आरकी शामिल है। सबसे खास बात यह है कि अब तक पूरे बस्तर संभाग से खेल के क्षेत्र में कभी भी राज्य स्तरीय अवॉर्ड से किसी भी खिलाड़ी को अलंकृत नहीं किया गया है यह पहली मर्तबा है की खेल के क्षेत्र में बीजापुर जिले से शुरुआत हुई है अब तक राकेश कड़ती ने 12 नेशनल और दो इंटरनेशनल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है जिसमें उनके नेशनल में 6 मेडल है वहीं जूनियर टीम ने नेशनल प्रतियोगिता में सिल्वर पदक हासिल किया था जिसके तहत उन्हें मुख्यमंत्री ट्रॉफी से अलंकृत किया जाएगा बीजापुर जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है इस उपलब्धि हासिल करने पर जिले के कलेक्टर श्री संबित मिश्रा  सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे एवं प्रभारी खेल अधिकारी श्री नारायण प्रसाद गवेल ने हार्दिक बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है उक्त जानकारी जिले के श्रम निरीक्षक एवं सॉफ्टबॉल के अंतरराष्ट्रीय कोच श्री सोपान करनेवार ने दी है।