सुशासन तिहार-2026 : 13 मई को विकासखण्ड लखनपुर के पोड़ी में 18 ग्राम पंचायतों एवं नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में 9 वार्डों हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन        

Good Governance Festival-2026: On May 13, a public problem resolution camp will be organized for 18 Gram Panchayats in Podi of Lakhanpur development block and for 9 wards in Ambikapur Municipal Corporation.

सुशासन तिहार-2026 : 13 मई को विकासखण्ड लखनपुर के पोड़ी में 18 ग्राम पंचायतों एवं नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में 9 वार्डों हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन        

अम्बिकापुर 12 मई 2026
 

“सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत 13 मई को जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक एवं नगरीय क्षेत्र में एक जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होंगे। विकासखण्ड लखनपुर में शिविर स्थल पोड़ी (हाई स्कूल मैदान) में शिविर लगेगा। जिसमें 18 ग्राम पंचायतों पोड़ी, करई, लिपिंगी, लोसंगा, केनापारा, कुन्नी, चोडेया, तुंगा, रेम्हला, सकरिया, लब्जी, तिरकेला, अरगोती, बिनिया, डांडकेसरा, ढोढाकेसरा, पटकुरा, मांजा के ग्रामीण अपने मांगो एवं शिकायतों सम्बन्धी आवेदन देंगे। शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उदयपुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर होंगे।
इसी प्रकार नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में शिविर स्थल सामुदायिक भवन, मुक्तिपारा अम्बिकापुर में 09 वार्डों हेतु शिविर लगेगा। जिसमें वार्ड क्रमांक 02, 03, 04, 05, 06, 07, 08, 09, 10 वार्ड शामिल हैं। शिविर प्रभारी अधिकारी उप अभियंता श्रीमती निखत सबरीन होंगी। बता दें शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 10 जून तक जिले में शिविर आयोजित होंगे।