विश्व सायकल दिवस पर सायकल रैली का हुआ आयोजन
Bicycle rally organized on World Bicycle Day
अम्बिकापुर। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में विश्व सायकल दिवस 03 जून को दृष्टिगत रखते हुए रविवार को अम्बिकापुर में सायकल रैली का आयोजन किया गया। सायकल रैली प्रतापपुर रोड स्थित वाटर पार्क से प्रारम्भ हुई तथा चिखलाडिह होते हुए पुनः वाटर पार्क में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।रैली में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों तथा आमजनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक राम कुमार सिंह सहित देवेन्द्र कुमार सिन्हा, देवनाथ राम एक्का, संदीप देवांगन, अमर सिंह उपस्थित रहे।






