प्राइम वीडियो ने रिलीज़ किया लुख्खे का ट्रेलर: रैप, क्राइम और स्टाइलिश एक्शन का अनोखा मेल
Prime Video releases the trailer of Lukkhe: A unique blend of rap, crime and stylish action
मुंबई। भारत का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ लुक्खे का ज़बरदस्त और रोमांच से भरपूर ट्रेलर लॉन्च किया। यह एक काल्पनिक म्यूजिकल एक्शन ड्रामा है, जहाँ रैप, बदला और मोक्ष आपस में टकराते हैं। इस ट्रेलर का भव्य लॉन्च मुंबई में उत्साहित लाइव दर्शकों के सामने किया गया, जिसमें प्राइम वीडियो ने अपने एक्सक्लूसिव म्यूजिक स्ट्रीमिंग पार्टनर अमेज़न म्यूज़िक और म्यूज़िक लेबल वार्नर म्यूज़िक इंडिया के साथ मिलकर यह आयोजन किया।
इस सीरीज़ का निर्देशन हिमांक गौर ने किया है और इसका निर्माण विपुल डी. शाह और राजेश बहल ने ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गुरिल्ला LLP के बैनर तले किया है। इसे एग्रीम जोशी और देबोजीत दास पुरकायस्थ ने बनाया है और यह उनके ही द्वारा एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस भी की गई है। इस सीरीज़ में मुख्य भूमिकाओं में राशि खन्ना और किंग हैं—जहाँ किंग, जो एक प्रशंसित भारतीय रैपर, गीतकार और सिंगर हैं, इस शो के साथ अपना अभिनय डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा पलक तिवारी (जो भी अपनी स्ट्रीमिंग डेब्यू कर रही हैं) और लक्षवीर सिंह सारण प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज़ में नकुल रोशन सहदेव, कृतिका भारद्वाज, शिवांकित परिहार, योगराज सिंह और आयशा रजा मिश्रा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह आठ एपिसोड की सीरीज़ 8 मई को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर हिंदी में भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में रिलीज़ होगी।
लुक्खे का ट्रेलर दर्शकों को एक जबरदस्त और ऊर्जा से भरपूर दुनिया में ले जाता है, जहाँ एमसी बदनाम (जिसका किरदार किंग निभा रहे हैं) अपने दमदार अंदाज़ में माइक पर अपना दबदबा बनाते हुए दिखाया गया है।वहीं उनकी कड़ी टक्कर एमसी ओजी (शिवांकित परिहार द्वारा निभाया गया किरदार) से देखने को मिलती है। साथ ही लकी (लक्षवीर सिंह सारण,) और सनोबर (पलक तिवारी) के बीच उभरती हुई प्रेम कहानी भी कहानी को नया मोड़ देती है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, तनाव और भावनाएँ और भी गहरी होती जाती हैं, और रैप, अपराध तथा रिश्तों की दुनिया आपस में टकराकर एक ऐसे मोड़ पर पहुँचती है जहाँ बदले, मोक्ष और ज़बरदस्त एक्शन की एक रोमांचक कहानी बनती है। इस पूरे माहौल को और भी ज़्यादा असरदार बनाता है इसका जोरदार और अलग-अलग शैलियों वाला साउंडट्रैक—जिसमें एक तरफ तेज़ और दमदार रैप गाने हैं, तो दूसरी तरफ भावनाओं से भरी हुई मधुर धुनें भी हैं। ये म्यूजिक हर सीन की ताकत को और बढ़ा देता है। और अंत में दर्शकों के मन में एक सवाल छोड़ जाता है: एक ऐसी दुनिया में जहाँ रैप और बदला—दोनों ही बहुत प्रभावशाली हैं, वहाँ कौन इन सबसे ऊपर उठ पाएगा, और कौन उसमें पूरी तरह खो जाएगा?”
’लुख्खे' के डायरेक्टर हिमांक गौर ने कहा,:“ लुख्खे ने मुझे एक ऐसी दुनिया में जाने का मौका दिया जो शोरगुल से भरी हुई है, भावनात्मक है और हर पल तनाव से गुजरती रहती है। जिस बात ने मुझे सबसे ज़्यादा प्रभावित किया, वह यह थी कि हर किरदार किसी न किसी निजी लक्ष्य को पाने की कोशिश में है, और संगीत उनके लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम बन जाता है। इस कलाकारों की टीम के साथ काम करना, खासकर किंग के साथ जो इस शो से अपना अभिनय डेब्यू कर रहे हैं, साथ ही राशि, लक्षवीर और पलक, मेरे लिए बेहद संतोषजनक अनुभव रहा, क्योंकि सभी ने अपने प्रदर्शन में एक सच्चाई का भाव भरा, जिसने हर दृश्य को और भी प्रभावशाली बना दिया। प्राइम वीडियो के साथ पहली बार सहयोग करना भी एक शानदार अनुभव रहा, और मैं बेहद उत्साहित हूँ कि दर्शक 8 मई को प्राइम वीडियो पर लुक्खे की दुनिया में कदम रखेंगे।”
राशी खन्ना, जो लुक्खे में गुरबानी का किरदार निभा रही हैं, ने कहा: “लुक्खे में गुरबानी का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत ही गहरा और संतोषजनक अनुभव रहा। मुझे सबसे दिलचस्प यह लगा कि उसकी ताकत किसी बहुत निजी और गहरे कारण से आती है, जो उसके हर फैसले को प्रभावित करती है। इस किरदार में मुझे उसकी नाज़ुकता और दृढ़ता के बीच सही संतुलन खोजने का मौका मिला। यह अनुभव मेरे लिए बहुत खास था। फर्जी के बाद प्राइम वीडियो के साथ दोबारा काम करना मेरे लिए विशेष रहा, और एक बिल्कुल अलग तरह की कहानी का हिस्सा बनना इसे और भी रोमांचक बनाता है। मैं सच में उत्साहित हूँ कि दर्शक 8 मई को प्राइम वीडियो पर इस सीरीज में गुरबानी की यात्रा को देखेंगे।”
किंग, जो लुक्खे में एमसी बदनाम का किरदार निभा रहे हैं, उन्होंने कहा, “एमसी बदनाम के रूप में लुक्खे में कदम रखना मेरे लिए एक निर्णायक अनुभव रहा है, क्योंकि यह मेरा एक अभिनेता के रूप में डेब्यू है और लंबी अवधि की कहानी में मेरा पहला अनुभव भी है। जिस बात ने मुझे सबसे ज़्यादा आकर्षित किया, वह उसकी सच्ची भूख और यह जरूरत थी कि उसे सुना जाए। एक कलाकार के रूप में मैं इससे खुद को जोड़ पाता हूँ। उसकी यात्रा में संगीत को शामिल करना इस अनुभव को और भी निजी और भावनात्मक बना देता है। पूरी कास्ट और टीम ने बेहतरीन ऊर्जा के साथ काम किया, और मैं उत्साहित हूँ कि दर्शक मेरा यह नया रूप देख पाएँगे।”
https://youtu.be/yv9rOjSBAjc?si=8qnW4nJT9tyEBTSX
https://www.instagram.com/reel/DXt5ZN3CN6_/?igsh=aGxpZ3p1Mjludm14
सानोबर का किरदार निभाने वाली पलक तिवारी ने कहा, “सनोबर की यात्रा मुझे बहुत वास्तविक लगी। वह अपनी जगह दोबारा बनाने की कोशिश कर रही है, और साथ ही ताकत और नाज़ुकता दोनों का सामना कर रही है। इन भावनाओं को समझना मेरे लिए बहुत दिलचस्प रहा, खासकर यह कि कैसे संगीत उसकी हर परिस्थिति में उसका सहारा बन जाता है। यह मेरा प्राइम वीडियो के साथ पहला अनुभव भी था, और पूरा अनुभव नया और रचनात्मक रूप से बेहद संतोषजनक रहा। एक ऐसी कहानी का हिस्सा होना जिसमें गहरे और भावनात्मक दोनों तरह के पल हैं, और ऐसी टीम के साथ काम करना जिसने इसमें इतनी ईमानदारी लाई, इस सफर को सच में बहुत यादगार बना देता है।”
लक्षवीर सिंह सारण, जो लकी का किरदार निभा रहे हैं, उन्होंने कहा, “लकी ऐसा व्यक्ति है जो अपने अतीत का बोझ साथ लेकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है, और यही खींचतान उसे समझने और निभाने के लिए बहुत दिलचस्प बनाती है। मुझे उनके शांत पलों को समझने में उतना ही मज़ा आया, जितना उनके आस-पास की हलचल और जोश को महसूस करने में। उसकी यात्रा में एक सच्चाई है, जिससे मुझे उम्मीद है कि दर्शक खुद को जोड़ पाएंगे। इस टीम के साथ काम करना बेहद सहयोगात्मक और संतोषजनक अनुभव रहा, और मैं उत्साहित हूँ कि दर्शक उसकी दुनिया में कदम रखें और देखें कि उसकी कहानी कैसे आगे बढ़ती है, जब यह सीरीज़ 8 मई को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी।”






