परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम में पहुंचे अम्बिकापुर      

Probationary IAS officers reached Ambikapur on study tour program

परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम में पहुंचे अम्बिकापुर      

दरिमा स्थित प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिट का किया निरीक्षण, कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया को जाना
मैनपाट के दर्शनीय स्थलों का किया दौरा

अम्बिकापुर 09 जून 2026
भारतीय प्रशासनिक सेवा (बैच 2025) के छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षणरत परिवीक्षाधीन अधिकारी शनिवार को अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम में अम्बिकापुर पहुंचे। उन्होंने यहां जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत दरिमा स्थित प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिट का अवलोकन किया। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस श्री आर. गोकुल, श्री यशवंत नायक एवं श्री ईशांत जायसवाल ने यूनिट का निरीक्षण कर वहां संचालित ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की।भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, सेग्रीगेशन, प्रसंस्करण एवं पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने देखा कि किस प्रकार प्लास्टिक अपशिष्ट को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर मशीनों के माध्यम से प्रोसेस किया जाता है तथा उससे प्लास्टिक के दाने (ग्रेन्यूल्स) तैयार किए जाते हैं। अधिकारियों ने इन दानों से निर्मित की जा रही रस्सी के उत्पादन की प्रक्रिया को भी देखा और संबंधित कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। 
मैनपाट के दर्शनीय स्थलों का किया दौरा-
अध्ययन भ्रमण पर पहुंचे परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों के दल ने  मैनपाट के प्रमुख पर्यटन एवं प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन संभावनाओं तथा स्थानीय संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त की।दौरे के दौरान अधिकारियों ने टाइगर प्वाइंट, मेहता प्वाइंट, उल्टा पानी, जलजली, बौद्ध मंदिर सहित अन्य दर्शनीय स्थलों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यटन विकास और स्थानीय आजीविका से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर अधिकारियों को मैनपाट क्षेत्र की भौगोलिक विशेषताओं, जनजातीय संस्कृति, कृषि गतिविधियों तथा पर्यटन से मिलने वाले आर्थिक लाभों के संबंध में विस्तार से बताया गया। मैनपाट भ्रमण के पश्चात अधिकारी मैनपाट की प्राकृतिक सुंदरता से प्रभावित हुए।