दुर्ग शहर के पुराना गंज मंडी में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव भी शामिल हुए

Public problem resolution camp concluded at Purana Ganj Mandi in Durg city, School Education Minister Gajendra Yadav also participated.

दुर्ग शहर के पुराना गंज मंडी में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव भी शामिल हुए

दुर्ग। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत आज नगर निगम दुर्ग द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन पुराना गंज मंडी दुर्ग में किया गया। शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से जन सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई।

स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव, नगर निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं एसडीएम हरवंश सिंह मिरी ने शिविर स्थल पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जनसमस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। विभाग द्वारा 05 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व 02 बच्चों का अन्नप्रासन रस्म अदायगी की गई।

मंत्री यादव ने शिविर में कसारीडीह वार्ड के आस्था स्व सहायता समूह की महिलाओं को छत्तीसगढ़ महिला कोष अन्तर्गत 03 लाख रूपए का डेमो चेक प्रदान किया गया। शिविर में किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य जाँच कराया गया। नगर निगम दुर्ग की महापौर अल्का बाघमार, महिला बाल विकास एमआईसी प्रभारी शशि द्वारिका साहू एवं पार्षदगण के द्वारा किशोरी बालिकाओं को सैनिटरी पैड वितरण किया गया। विभाग द्वारा रेडी-टू-ईट से बने व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। शिविर में महापौर बाघमार ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलायी। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।