हरसागर तालाब स्थित गुमटियों के आबंटन हेतु 15 जून तक आमंत्रित किए गए ऑफर
Offers invited till June 15 for allotment of kiosks located at Harsagar pond
अम्बिकापुर 01 जून 2026
नगर पालिक निगम आयुक्त ने बताया कि नगर पालिक निगम के स्वामित्व की हरसागर तालाब के पास स्थित भूतल पर बनी गुमटियों का आबंटन निर्धारित प्रीमियम (जो कभी वापसी योग्य नहीं होगा) तथा मासिक किराये पर किये जाने हेतु स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक द्वारा 15 जून 2026 को अपरान्ह 03:00 बजे तक निर्धारित प्रारूप में शील्ड ऑफर आमंत्रित किये गए हैं। प्राप्त ऑफर 15 जून 2026 को ही उपस्थित ऑफरदाताओं के समक्ष अपरान्ह 04:30 बजे खोले जाएंगे तथा 12 जून 2026 तक ऑफर प्रपत्र का निर्धारित शुल्क भुगतान उपरान्त निगम के राजस्व कार्यालय (गौरवपथ स्थित प्रशासनिक भवन के राजस्व शाखा) से ऑफर प्रपत्र प्राप्त किये जा सकते हैं। ऑफर प्रपत्र के साथ निगम का कोई बकाया नही प्रमाण-पत्र एवं जमा अमानत राशि बैंक ड्राफ्ट या बैंकर्स चौक, जो आयुक्त नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के पक्ष में देय हो संलग्न करना अनिवार्य होगा। अपूर्ण एवं बिना अमानत राशि जमा किये तथा निर्धारित तिथि एवं समयावधि समाप्ति के पश्चात तथा निर्धारित प्रीमियम से कम प्रीमियम राशि का कोई भी ऑफर स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। प्राप्त ऑफर को किसी भी स्तर पर स्थगित करने या स्वीकृत/अस्वीकृत करने का पूर्ण अधिकार आयुक्त/महापौर के पास सुरक्षित होगा।
उन्होंने बताया कि आरक्षित वर्ग की गुमटियों का ऑफर उन्हीं वर्ग के उम्मीदवारों के द्वारा ही प्रस्तुत किया जाएगा तथा ऑफर प्रपत्र के साथ आरक्षित वर्ग का सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। आरक्षण रोस्टर एवं अन्य शर्तें निगम कार्यालय के राजस्व शाखा (गौरवपथ स्थित प्रशासनिक भवन) में कार्यालयीन कार्य दिवस एवं समयावधि में अवलोकन किया जा सकता है, जो उपरोक्त शर्तों की पूरक होगी।ऑफर प्रपत्र के साथ संलग्न नियम एवं शर्तों की प्रति पर भी हस्ताक्षर कर ऑफर प्रपत्र के साथ जमा करना अनिवार्य होगा।






