सुशासन तिहार 2026: नगर पंचायत चिखलाकसा एवं बालोद विकासखंड के ग्राम करहीभदर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 20 मई को      

Good Governance Festival 2026: A public problem-solving camp will be organised on May 20 in Nagar Panchayat Chikhlakasa and village Karahibhadar of Balod development block.

सुशासन तिहार 2026: नगर पंचायत चिखलाकसा एवं बालोद विकासखंड के ग्राम करहीभदर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 20 मई को      

शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारी पूर्ण, हितग्राहियों को किया जाएगा शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित
बालोद, 19 मई 2026
    राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नगर पंचायत चिखलाकसा एवं बालोद विकासखण्ड के करहीभदर में 20 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगर पंचायत चिखलाकसा में सभी 15 वार्डों के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अरविन्द नाथ योगी (मो. +91-9424124038) को नोडल अधिकारी एवं उप अभियंता खुलेश कुमार को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। करहीभदर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम अमोरा, मुजगहन, जामगांव, करहीभदर, कन्नेवाड़ा, पर्रेगुड़ा, सांकरा (क), जमरुआ, मटिया (बी), मुल्लेगुड़ा, मालगांव, नर्रा, बरही, चिरईगोड़ी, जगतरा, परसोदा, देवारभाट, लिमोरा और झलमला के ग्रामीण शामिल होंगे। शासकीय कन्या हाई स्कूल मैदान करहीभदर में जनसमस्या निवारण शिविर के सफल आयोजन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी (मो. +91-8770361580) को नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री झुमुक सिंह राजपूत और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अनुविभागीय अधिकारी श्री शैलेन्द्र वर्मा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। 
उल्लेखनीय है कि ग्राम करहीभदर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। जिसके अंतर्गत अतिरिक्त तहसीलदार सुश्री संध्या नामदेव (मो. +91-6264897027) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह नगर पंचायत चिखलाकसा में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर के लिए तहसीलदार श्री देवेन्द्र नेताम (मो. +91-9407704570) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।