राजीव समोदा निसदा व्यपवर्तन योजना के कार्यों के लिए 4.60 करोड़ रूपए स्वीकृत
Rs 4.60 crore approved for the works of Rajiv Samoda Nisada Diversion Scheme.
रायपुर, 19 मई 2026
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड-आरंग के राजीव समोदा निसदा व्यपवर्तन योजना के (प्रथम चरण) वितरक शाखा 23 के माईनरों के लाईनिंग कार्य हेतु चार करोड़ 60 लाख 12 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों के पूरा हो जाने पर योजना की रूपांकित 691 हेक्टेयर में 200 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। योजना के कार्य पूर्ण कराने मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।






