टीएल बैठक: अवैध रुप से खनिज उत्खनन एवं पेड़ कटाई की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश        

TL meeting: Instructions for strict action on complaints of illegal mining and tree felling

टीएल बैठक: अवैध रुप से खनिज उत्खनन एवं पेड़ कटाई की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश        

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 19 मई 2026
कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में जन शिकायतों एवं जन समस्याओं के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने निराकृत हो चुके प्रकरणों को टीएल सूची से विलोपित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा पेड़ कटाई की शिकायतों पर तत्पर्ता से नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।   कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव की समीक्षा के दौरान जिन समीतियों में धान उठाव शेष रह गए हैं, वहां से खाद्य, सहकारिता एवं मार्कफेड के अधिकारी को समनवय बनाकर तीन दिन के भीतर शतप्रतिशत धान उठाव के निर्देश दिए। 
  कलेक्टर ने निर्वाध रुप से विद्युत आपूर्ति, आकाशी बिजली से राजमेढ़गढ़ एवं ठाडपथरा क्षेत्र में मृत हुए मोवेशियों एवं बकरियों का प्रकरण तैयार कर मुआवजा राशि दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा के दौरान 244 निर्माणाधीन पीएम आवासों को 30 जून तक पूर्ण करने और अप्रारंभ 12 आवासों को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदारों को कोर्ट में नियमित रुप से बैठकर राजस्व प्रकरणों की सुनवाई करने, सुशासन तिहार के तहत आयोजित हो रहे जन समस्या निवारण शिविरों में हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने, आगामी खरीफ फसलों की तैयारी के तहत खाद्य-बीज भंडारण एवं वितरण, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी तथा सभी किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन कराने के निर्देश दिए। 
कलेक्टर ने प्रधान मंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में विशेष प्रगति लाने, वन विभाग में लंबित मजदूरी भुगतान कराने, सेवा निवृति के छह माह पहले से पेंशन प्रकरण तैयार करने, श्रम और उद्योग विभाग के अधिकारियों को श्रमिक कल्याण से संबंधित प्रकरणों का निराकरण समनवय से करने सहित सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण शीघ्रता से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत मुकेश रावटे, एसडीओ फॉरेस्ट गौतम पड़िभार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।