जनता से जुड़़ना व जनता को जोड़ना जरूरी

It is important to connect with the public and engage the public

जनता से जुड़़ना व जनता को जोड़ना जरूरी

सुनील दास

चुनाव पांच साल में किए गए कामों के आधार पर जीता जाता है, पांच साल काम कर जनता को बताया जाता है कि हम दूसरे राजनीतिक दलों से कैसे अलग हैं।हमने दूसरे राजनीतिक दलों की तुलना में जनता की सेवा और बेहतर कैसे की है यह जब मौका मिलता है,जनता से जुड़कर या जनता को जोड़ कर बताना पड़ता है। जनता व देश के लिए हमारी सरकार ने पांच साल में क्या-क्या किया है, बार-बार बताना पड़ता है, तब ही जनता को लगता है कि हां यह काम करने वाली सरकार है, इस सरकार ने काम किया है, इसलिए वह बता रही है कि उसने क्या क्या काम किया है और कौन सा काम सबसे बेहतर किया है।भाजपा व पीएम मोदी दूसरे राजनीतिक दलों से इस मायने में अलग हैं कि वह जब भी कोई मौका जनता को अपने से जोड़ने का आता है,जनता से जुड़ने का आता है वह इसके लिए देशव्पायी आयोजन करती है।

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया यानी मोदी सरकार को ११ साल इसी माह पूरे हो रहे हैं। दूसरे राजनीतिक दलों के लिए सरकार का एक साल पूरा होना भले ही कोई मायने न रखता हो लेकिन पीएम मोदी के लिए यह बहुत मायने रखता है क्योंकि वह ऐसे मौकों का उपयोग हमेशा जनता के पास जाने, उसके जुड़ने व जोड़ने के लिए करते हैं। ऐसा करके वह जनता को हमेशा याद दिलाते रहते हैं कि हमने जनता व देश के लिए क्या किया है तथा आगे आने वाले समय में क्या करने वाले हैं।पीएम मोदी तो खुद रोज किसी न किसी कार्यक्रम के बहाने देश के विभिन्न राज्यों मे जनता से जुड़ते है, उनको अपने से जोड़ते हैं और रोज एहसास दिलाते रहते हैं कि मैं जो कुछ कर रहा हूं आपके लिए कर रहा हूं।

वह मन की बात के जरिए हर सप्ताह देश के करोड़ो लोगों से जुड़ते हैं और अपनी मन की बात जनता से कहते हैं। देश में कहीं कुछ अच्छा होता है तो उसकी तारीफ भी वह इस कार्यक्रम में करते हैं। इसके अलावा वह साल में एक बार बच्चों से परीक्षा के पहले जुड़ते हैं।इसके कई तरह की योजनाओं से युवाओं,महिलाओं, किसानों से जुड़ते है.उसे मिलते रहते पूछते रहते हैं कि योजना का लाभ मिल रहा या नहीं मिल रहा है। किसी बड़ी प्रतियोगिता में खिलाड़ी जाते तो वह खिलाडि़यों का उत्साह बढ़ाते है, पदक जीतकर आते हैं तो पीएम उनसे मिलते हैं और उनकी पीठ थपथपाते हैं। पीएम खुद तो जनता से रोज जुड़ते है और जनता को खुद से जोड़ते हैं और वह पार्टी के लोगों से भी कहते हैं कि उनको जनता के बीच ज्यादा समय गुजारना चाहिए। इसी के साथ जब भी पार्टी या सरकार का कोई आयोजन होता है तो उसको वह जनता से जुड़ने का मौका बना देते हैं।

मोदी सरकार के ११ साल पूरे हो रहे हैं तो पीएम मोदी ने पार्टी को देश भर मेंं संकल्प से सिध्दि अभियान चलाने को कहा है। इस अभियान के तहत पूरे देश में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। जनता को बताया जाएगा कि पीएम मोदी ने जनता को चुनावों में जो गारंटी दी थी, वह पूरी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने २०२३ के विधानसभा चुनाव में मोदी की जिन गारंटियों के भरोसे सत्त्ता में आई थी,जनता को बताएगी की मोदी ने जो गारंटी दी थी साय सरकार ने उसे पूरी कर दी है। भाजपा व सरकार राज्य की जनता को यह भी बताएगी कि उसने महिलाओं से वादा किया था, एक हजार रुपए प्रतिमाह देने का वह वादा हर माह पूरा किया जा रहा है। किसानों से वादा किया गया था कि उनका धान ३१०० रुपए मेें धान खरीदा जाएगा,यह काम भी हर साल किया जा रहा है, किसानों को बताया जाएगा। पिछली सरकार के समय जो जो घोटाले सामने आए सबकी जांच कराई जा रही है और जनता को संदेश दिया जा रहा है कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली सरकार नहीं है। हमारी सरकार तो भ्रष्टाचार के रास्ते बंद करने वाली सरकार है, वह भ्रष्टाचार के रास्ते बंद करती जा रही है। 

साय सरकार पिछली सरकार से इस मायने में अलग है कि पिछली सरकार ने बस्तर के विकास के लिए नक्सलवाद को समाप्त करने गंभीरता से प्रयास नहीं किए। हमारी सरकार बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त करने गंभीरता से प्रयास कर रही है और अगले साल तक बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त करा लिया जाएगा। साय सरकार जनता को बताएगी कि उसके समय में नक्सलियों का सबसे बड़ा ठिकाना नष्ट कर दिया गया है, हमारे समय में नक्सलियों का सबसे बड़ा नेता मारा गया है। हमारे समय में नक्सलियों के सफाए केलिए सबसे ज्यादा आपरेशन चलाए गए हैं। हमारे समय में सबसे ज्यादा नक्सली मारे गए हैं, हमारे समय में सबसे ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

संकल्प से सिध्दी से अभियान के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों आपरेशन सिंदूर,की सफलता व भारत का विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का खास प्रचार किया जाएगा। क्योंकि यह ऐसी उपलब्धि है जिसे कोई और सरकार कभी हासिल नहीं कर सकी है। इसके अलावा भाजपा व मोदी सरकार के ११ साल में राम मंदिर निर्माण,अनुच्छेद ३७८ की समाप्ति,काशी विश्वनाथ, केदारनाथ और महाकाल कारिडोर निर्माण, वंदे भारत और तेजस ट्रेन,भारत मंडपम, कर्तव्य पथ निर्माण, नए संसद भवन का निर्माण, इसके अलावा नए एयरपोर्ट, भव्य रेलस्टेशनों, सुंदर हाइवेस, सेना का आधुिनिकीकरण आदि उपलब्धियों की जानकारी भी जनता को दी जाएगी।इसके अलावा पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस,२१ जून का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भी भाजपा कार्यक्रमों का आयोजन करेगी तथा २५ जून काे आपातकाल की ५० वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर देश को याद  दिलाएगी कि आपातकाल इस देश के इतिहास का काला अध्याय है। इसे लागू करने वाले लोगों से सावधान करेगी ताकि ऐसे लोगों की सत्ता मे वापस न हो सके। क्योंकि यही लोग आज संविधान की ज्यादा बात करते हैं। लोकतंत्र की ज्यादा बात करते हैं।