सुशासन तिहार 2026 के तहत कोतबा में चला स्वच्छता श्रमदान अभियान

Cleanliness drive was carried out in Kotba under the Good Governance Festival 2026.

सुशासन तिहार 2026 के तहत कोतबा में चला स्वच्छता श्रमदान अभियान

जनसमस्या निवारण शिविर के साथ नगर में किया गया व्यापक साफ-सफाई कार्य

रायपुर, 13 मई 2026

 सुशासन तिहार 2026 के तहत कोतबा में चला स्वच्छता श्रमदान अभियान

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जशपुर जिले के नगर पंचायत कोतबा में जनसमस्या निवारण शिविर के साथ स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया गया। यह आयोजन जनसेवा के साथ-साथ स्वच्छता एवं जनजागरूकता का प्रभावी मंच बनकर सामने आया।
    शिविर के दौरान नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, नालियों और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई की गई। स्वच्छता श्रमदान में जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों तथा स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
    इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने नगरवासियों से अपने घरों और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा कचरे का उचित निपटान करने की अपील की।
    नगर पंचायत अधिकारियों ने बताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से जहां एक ओर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य भी किया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि ऐसे सामूहिक श्रमदान अभियानों से न केवल नगर की स्वच्छता सुनिश्चित होती है, बल्कि नागरिकों में सामाजिक सहभागिता और जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है।