जिले में होगी राष्ट्रीय महिला आयोग की जन सुनवाई
National Women Commission's public hearing will be held in the district
5 जून को दोपहर 1 बजे रेडक्रास सभाकक्ष कलेक्टोरेट
रायपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा जिले में जन सुनवाई “आपके द्वार” का आयोजन किया जा रहा है। यह जन सुनवाई 05 जून को रायपुर कलेक्टोरेट परिसर के रेडक्रास सभाकक्ष में दोपहर 1 बजे से होगी। साथ ही 5 जून को ही अपरान्ह 3 बजे रेडक्रास सभाकक्ष में ही जिले की स्थानील समिति के सदस्यों के साथ आयोग की बैठक होगी।






