सुशासन तिहार में वंदना घुटरापारा के सुखराम को मिला 1 रुपये किलो वाला राशन कार्ड
Sukhram of Vandana Ghutrapara received a ration card at Rs 1 per kg during the Good Governance Festival.
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा मनाए जा रहे ’सुशासन तिहार’ का सीधा और सकारात्मक प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। शासन की पारदर्शी और जनहितैषी नीतियों के चलते अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है। इसका एक जीता-जागता उदाहरण वंदना घुटरापारा के निवासी सुखराम हैं, जिनके जीवन में इस अभियान ने एक बड़ी आर्थिक राहत प्रदान की है।
पहले लगते थे 10 रुपये, अब मुफ्त में मिलेगा राशन
वंदना घुटरापारा के रहने वाले सुखराम ने बताया कि पूर्व में उन्हें राशन सामग्री (चावल) प्राप्त करने के लिए 10 रुपये का भुगतान करना पड़ता था। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण यह खर्च भी उनके लिए परेशानी का सबब बनता था। लेकिन राज्य शासन के ’सुशासन तिहार’ अभियान के तहत जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और खाद्य सुरक्षा योजनाओं के विस्तार से उनकी यह समस्या अब दूर हो गई है। अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए सुखराम को अब 1 रुपये किलो वाला नया राशन कार्ड प्रदान किया गया है।
हितग्राही ने जताया शासन का आभार
नया राशन कार्ड हाथ में पाकर सुखराम के चेहरे पर खुशी दोगुनी हो गई। शासन की इस त्वरित पहल की सराहना करते हुए उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले मुझे राशन कार्ड से चावल लेने के लिए 10 रुपये देने पड़ते थे। लेकिन अब ’सुशासन तिहार’ के दौरान मुझे 1 रुपये किलो वाला नया राशन कार्ड मिल गया है। इससे मेरे परिवार को बहुत बड़ी राहत मिली है। मैं इस मदद के लिए शासन और प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ।
खाद्य सुरक्षा की दिशा में शासन की प्रतिबद्धता
’सुशासन तिहार’ जरूरतमंदों को उनका हक और खाद्य सुरक्षा प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन का यह निरंतर प्रयास है कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से वंचित न रहे और समाज के हर वर्ग को वास्तविक लाभ मिल सके।






