प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा उपरान्त माॅडल उत्तर जारी, दावा-आपत्ति 30 मई तक आमंत्रित
Model answer sheets released after the examination for admission to Class 9 in Prayas Residential Schools; claims and objections invited till May 30
अम्बिकापुर 21 मई 2026
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का माॅण्डल उत्तर विभागीय वेबसाइड पर जारी किया गया है। दावा आपत्ति 30 मई 2026 रात्रि 12ः00 बजे तक लिए जाएंगे। जिले के अंतर्गत दावा आपत्ति करने वाले आवेदक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अम्बिकापुर में स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति के पक्ष में दस्तावेजों (प्रमाण) सहित जमा करना होगा। बिना प्रमाण पत्र के दावा-आपत्ति को पूर्णतः अमान्य किया जाएगा। प्राप्त दावा-आपत्ति के परीक्षण के पश्चात विशेषज्ञों द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। दावा-आपत्ति के संबंध में विषय विशेषज्ञों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। डाक/कोरियर के माध्यम से दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।






