सुशासन तिहार: भंडारीपारा सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन, 23 आवेदन प्राप्त
Good Governance Festival: Camp organized at Bhandaripara Community Hall, 23 applications received
उत्तर बस्तर कांकेर, 20 मई 2026 जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण किए जाने के उद्देश्य से “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत नगरपालिका परिषद कांकेर के भंडारीपारा सामुदायिक भवन में शहर के तीन वार्डों श्रीराम नगर वार्ड, भंडारीपारा वार्ड एवं महादेव वार्डवासियों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका परिषद् कांकेर के अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक द्वारा की गई। उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अंतर्गत आवास निर्माण हेतु 17 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
शिविर में मुख्य रूप से नामांतरण एवं सीमांकन के लंबित प्रकरण, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, बंद हैंडपंपों की मरम्मत, पाइप लाइन विस्तार, खराब ट्रांसफार्मर, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, वृद्धावस्था एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा उज्ज्वला योजना के पात्र हितग्राहियों के लंबित प्रकरणों का निराकरण एवं लाभ सुनिश्चित करने के साथ ही जनता से जुड़ी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। इस अवसर पर राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी गई। शिविर में जन शिकायत एवं मांग के 23 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। इस शिविर में नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव, पार्षद श्री अजय सिंह रेणु, श्री मतीन खान, श्रीमती सुशीला यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पवन मेरिया सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
सुशासन तिहार: कांकेर शहर के विभिन्न वार्डों में शिविरों का आयोजन
सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पालिका परिषद् कांकेर क्षेत्रांतर्गत 22 मई से 04 जून तक विभिन्न वार्डों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम जनता की समस्या व शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पवन मेरिया ने बताया कि 22 मई को पुराना कम्युनिटी हॉल मांझापारा वार्ड में वार्ड क्रमांक- 12, 13, एवं वार्ड क्रमांक 14 के नागरिकों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 27 मई को नया कम्युनिटी हॉल एम.जी. वार्ड मे वार्ड क्रमांक 15, 16, 17, 18 तथा 04 जून को अघन नगर मेलाभाठा मंच में वार्ड क्र. 19, 20 एवं वार्ड क्रमांक 21 के नागरिकों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री भोजराज सिन्हा एवं सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती पूजा सार्वा को बनाया गया है।






