खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई, विभिन्न खाद्य पदार्थों के 5 नमूने जांच हेतु भेजे गए
Food and Drug Administration Department takes action, 5 samples of various food items sent for testing
खैरागढ़, 21 मई 2026
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंतर्गत दाउचौरा क्षेत्र एवं खैरागढ़ नगर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने संकलित किए गए।
कार्रवाई के दौरान दाउचौरा स्थित वचन दूध कलेक्शन एवं चिलर सेंटर से दूध (गाय एवं भैंस) का नमूना लिया गया। वहीं मेसर्स बिरेन्द्र एजेंसी से मैंगो फ्लेवर आईस कैंडी (चुस्की), हल्दी पाउडर 500 ग्राम एवं राजश्री चायपत्ती 250 ग्राम के नमूने संकलित किए गए। इस प्रकार कुल 4 विधिक नमूने जांच के लिए भेजे गए।
इसके अतिरिक्त प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खैरागढ़ स्थित मेसर्स काश्वी इंटरप्राईजेस से मैंगो ट्रेस लिचेस 250 ग्राम का 1 विधिक नमूना लेकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया।
निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों को आवश्यक साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन अद्यतन रखने तथा कालातीत खाद्य पदार्थों का विक्रय एवं भंडारण नहीं करने के निर्देश दिए गए। विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन सुनिश्चित करने हेतु आगे भी नियमित जांच अभियान जारी रखने की बात कही गई।






