अम्बिकापुर : 'श्रेष्ठ' योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 हेतु आवेदन आमंत्रित

Ambikapur: Applications invited for the year 2025-26 under 'Shrestha' scheme

अम्बिकापुर : 'श्रेष्ठ' योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 हेतु आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर 23 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर के निर्देशानुसार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से देशभर में अनुसूचित जाति (SC ) वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु “Scheme for Residential Education for Students in High Schools in Targeted Areas (SHRESHTHA)” योजना संचालित की जा रही है।

इस योजना का उद्देश्य देश के सर्वोत्तम निजी आवासीय विद्यालयों में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक निःशुल्क आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराना है।

विद्यालय चयन के मापदंड
श्रेष्ठ योजना के अंतर्गत विद्यालयों का चयन निम्नलिखित मानकों के आधार पर किया गया है -
विद्यालय का न्यूनतम पाँच वर्षों से संचालित होना,
पिछले तीन वर्षों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में कम से कम 75% उत्तीर्णता प्रतिशत, कक्षा 9वीं एवं 11वीं में कम से कम 10 अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को समायोजित करने हेतु पर्याप्त आधारभूत संरचना की उपलब्धता।

प्रवेश प्रक्रिया

प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (श्रेष्ठ)(NETS)आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु 3000 नए विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। चयनित विद्यार्थियों को योग्यता एवं प्राथमिकता के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से विद्यालय आवंटित किया जाता है।

मंत्रालय द्वारा शिक्षण एवं छात्रावास शुल्क सीधे विद्यालयों को प्रदान किया जाता है। विद्यार्थियों को किसी प्रकार का शुल्क या अतिरिक्त शुल्क भुगतान नहीं करना होता है। साथ ही, शैक्षणिक समायोजन हेतु ब्रिज कोर्स के लिए वार्षिक शुल्क का अधिकतम 10 प्रतिशत तक का प्रावधान है।

वर्ष 2025-26 हेतु परीक्षा कार्यक्रम
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)  द्वारा NETS परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से दिसम्बर 2025 में किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पोर्टल प्रारंभ तिथिः 10 अक्टूबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथिः 30 अक्टूबर 2025 (शाम 5ः00 बजे तक) सुधार विंडोः 1 से 2 नवम्बर 2025 तक उपलब्ध रहेगी। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समयावधि में आवेदन पूर्ण कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी एवं सार्वजनिक सूचना NTA की वेबसाइट पर उपलब्ध हैः    https://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s388a839f2f6f1427879fc33ee4acf4f66/uploads/2025/10/202510101384621454.pdf