मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजनांतर्गत छठवीं में प्रवेश हेतु आवेदन 20 जून तक आमंत्रित      

Applications for admission in class VI under Chief Minister Utkarsh Yojana are invited till June 20.

मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजनांतर्गत छठवीं में प्रवेश हेतु आवेदन 20 जून तक आमंत्रित      

उत्तर बस्तर कांकेर, 09 जून 2026
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 हेतु कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई दिन रविवार को दोपहर 12 बजे से दोपहर 02 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए आवेदन आगामी  20 जून तक आमंत्रित किए गए हैं। 
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक विद्यार्थियों को वर्तमान में कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत होना आवश्यक है तथा कक्षा चौंथी की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड से प्राप्त करने वाले विद्यार्थी चयन परीक्षा में शामिल होने हेतु पात्र होंगे तथा चयन परीक्षा के प्राप्तांकों की मेरिट के आधार पर कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयनित किए जाएंगे। परीक्षा की पात्रता के संबंध में बताया गया कि प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के पालक की वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए। इसके लिए कक्षा 5वीं में अध्ययनरत् विद्यार्थियों को अपने आवेदन पत्र के साथ कक्षा चौंथी की अंकसूची, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पालक का आय प्रमाण पत्र, आयकरदाता नहीं होने का प्रमाण पत्र, संस्था का ग्रामीण क्षेत्र में होने का प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना है। योजनांतर्गत जिले में कुल 08 विद्यार्थियों का चयन कर राज्य स्थित उत्कृष्ट शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश दिया जाएगा। उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए विद्यार्थी अपनी शाला में आवेदन पत्र समस्त दस्तावेजों के साथ 20 जून 2026 तक जमा कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग से संपर्क किया जा सकता है।