मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत 11 संविदा रिक्त पदों की भर्ती हेतु 20 फरवरी तक किया जा सकता है दावा आपत्ति

Claims and objections can be made till February 20 for the recruitment of 11 contractual vacant posts under Mission Vatsalya Yojana.

मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत 11 संविदा रिक्त पदों की भर्ती हेतु 20 फरवरी तक किया जा सकता है दावा आपत्ति

दंतेवाड़ा, 12 फरवरी 2026

जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग से जारी विज्ञप्ति अनुसार 25 नवंबर 2025 के द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई,शासकीय बाल देख-रेख संस्था, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति के कुल 11 संविदा रिक्त पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। प्राप्त आवेदन पत्रों को विभागीय समिति द्वारा स्कूटनी किया गया है एवं मूल्यांकन समिति से अनुमोदन पश्चात् दावा आपत्ति सूची जिले के वेबसाइट में अपलोड किया गया है। जिसका अवलोकन जिले के वैबसाइटwww.dantewada.nic.inपर किया जा सकता है। दावा आपत्ति दिनांक 12 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक कार्यालयीन समय में लिखित आवेदन पत्र के साथ संयुक्त जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग दंतेवाड़ा के कक्ष क्रमांक 231 में जमा किया जा सकता है।