समय-सीमा की बैठक में दी गई 'मोर गांव मोर पानी' अभियान की जानकारी

Information about 'More Village More Water' campaign was given in the time-bound meeting

समय-सीमा की बैठक में दी गई 'मोर गांव मोर पानी' अभियान की जानकारी

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

कांकेर। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह समय-सीमा की बैठक आहुत की गई, जिसमें उन्हांने सुशासन तिहार के तहत प्राप्त लंबित मांगों और शिकायतों के शीघ्रता एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए।

बैठक में कलेक्टर ने नियद नेल्लानर सर्वे कार्य को 15 दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए गए। उन्होंने आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए पीडीएस के नए भवनों का निर्माण बारिश से पूर्व प्रारंभ करने के निर्देश सम्बंधित जनपद सीईओ को दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र से संबंधित आवेदनों की शीघ्र जांच कर प्रमाण पत्र बनाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दें।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने “मोर गांव मोर पानी” अभियान के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने इसके प्रचार-प्रसार के लिए दीवार लेखन कार्य शीघ्र शुरू करने और विभागों के बीच समन्वय से कार्य करने निर्देशित किए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनाधिकृत राशि मांगने की शिकायत मिलने पर सम्बंधित कर्मचारी पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। उनके द्वारा पीएम जनमन योजना के अंतर्गत आवास निर्माण की प्रगति, जिला खनिज निधि से स्वीकृत कार्यों की अद्यतन स्थिति तथा आयुष्मान वय वंदन कार्ड निर्माण की समीक्षा भी की गई। तत्पश्चात कलेक्टर ने अधिकारियों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ भी दिलाई। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा पीएम स्कूलों के रंग-रोगन कार्य की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, सभी एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी मौजूद थे।