ग्राम कोरलापाल, समलूर, कटुलनार में हुआ जन चौपाल
Public meeting held in villages Korlapal, Samalur, Katulnar
हितग्राहियों को समय सीमा में आवास पूर्ण करने के लिए दिया गया प्रोत्साहन
दंतेवाड़ा, 17 दिसंबर 2025
विगत दिवस जनपद गीदम अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरलापाल, समलूर, कटुलनार में ’जन चौपाल कार्यक्रम रखा गया जिसमें 2024-2025 मे प्रथम किश्त प्राप्त व द्वितीय किश्त प्राप्त अप्रारम्भ आवास छत स्तर के आवासो के हितग्राहियो को जल्द से जल्द समय सीमा मे आवासो को पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही साथ हितग्राहियों को 90 दिवस मस्टररोल पूर्ण करने, आवासो में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, एसबीएम से शौचालय तथा उज्वला योजना से लाभान्वित करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस जन चौपाल में सीईओ गीदम श्री बलराम ध्रुव, सचिव, सरपंच वार्ड पंच रोजगार सहायक उपस्थित रहे।






