ट्रांजिट हॉस्टल चितालंका में भोजनालय संचालन हेतु द्वितीय निविदा आमंत्रित
Second tender invited for operation of canteen in Transit Hostel Chitalanka
दंतेवाड़ा, 17 दिसंबर 2025 कार्यालय कलेक्टर दंतेवाड़ा द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के ट्रांजिट हॉस्टल चितालंका, दंतेवाड़ा में भोजनालय (रेस्टोरेंट) के संचालन एवं प्रबंधन कार्य हेतु पूर्व में जारी निविदा को निरस्त करते हुए अब उक्त प्रयोजन के लिए द्वितीय निविदा आमंत्रित की जा रही है। यह संचालन कार्य तीन वर्षों की अवधि के लिए प्रदान किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक एवं सक्षम फर्मों तथा अनुभवी भोजनालय संचालकों से मैनुअल पद्धति से रूचि की अभिव्यक्ति के माध्यम से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। निविदा से संबंधित समस्त शर्तें एवं नियम दंतेवाड़ा जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://dantewada.nic.in/ पर देखे जा सकते हैं।
निविदा प्रपत्र संयुक्त जिला कार्यालय, दंतेवाड़ा के सत्कार शाखा (प्रथम तल, कक्ष क्रमांक 124) से कार्यालयीन दिवसों एवं कार्यालयीन समय में प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके लिए आवेदक को फर्म का पंजीयन प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ दो हजार रुपये का मांग पत्र (डिमांड ड्राफ्ट) “कलेक्टर ट्रांजिट हॉस्टल दंतेवाड़ा” के नाम से जमा करना होगा। मांग पत्र की मूल प्रति निविदा प्रपत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा। जमा की गई राशि अप्रतिदेय (वापस न होने योग्य) रहेगी। निविदा विक्रय, जमा करने एवं खोलने की अंतिम समय-सीमा निर्धारित की गई है, जिसकी जानकारी संबंधित कार्यालय एवं जिला वेबसाइट पर उपलब्ध है।






