पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Online applications invited for Post Matric Scholarship
अम्बिकापुर 15 अप्रैल 2026 आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी अनुसार सरगुजा जिला में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक आदि के प्राचार्य/संस्था प्रमुख, छात्रवृति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति की पात्रता रखते हैं, उनके लिए शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है।
जिसके अंतर्गत विभाग द्वारा 2025-26 में विद्यार्थी द्वारा संस्थाओं में पूर्व से लंबित प्रपोजल लॉक को करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2026 तक, शासकीय संस्था द्वारा सेंक्शन लॉक करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 तक, जिला कार्यालय द्वारा भुगतान हेतु राज्य कार्यालय को प्रेषित करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2026 तक निर्धारित किया गया है। निर्धारित तिथि के पश्चात सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं, इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।






