अम्बिकापुर : महामहिम राष्ट्रपति के सरगुजा जिला प्रवास के दौरान संम्पूर्ण व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
Ambikapur: Nodal Officer and Assistant Nodal Officer appointed for overall arrangements during the visit of His Excellency the President to Surguja district.
अम्बिकापुर 07 नवम्बर 2025 भारत के महामहिम राष्ट्रपति का जिला सरगुजा प्रवास पर 20 नवम्बर 2025 को आगमन प्रस्तावित है। महामहिम राष्ट्रपति का जिला सरगुजा प्रवास के दौरान सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। जिसमें प्रवास के दौरान सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर सरगुजा श्री सुनिल कुमार नायक तथा सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु सहायक नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनय कुमार अग्रवाल एवं आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त श्री ललित शुक्ला को नियुक्त किया गया है।






