अम्बिकापुर : पेंशनधारकों का डिजीटल जीवन प्रमाणपत्र बनाने हेतु 8 नवम्बर को शिविर आयोजित
Ambikapur: Camp organised on November 8 to prepare digital life certificates for pensioners
अम्बिकापुर 07 नवम्बर 2025 वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि भारतीय डाक विभाग के अंतर्गत इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा पेंशनधारकों का डिजीटल जीवन प्रमाण-पत्र (डीएलसी) डाकघरों में बनाया जा रहा है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक/डाकघरों में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने का शुल्क मात्र 70 रुपये है। डाक विभाग द्वारा सरगुजा जिले के सभी गांव, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर पेंशन धारकों का डिजीटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाया जाएगा। इस हेतु पेंशनधारी अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में संपर्क कर डिजिटल प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इसी अनुक्रम में डाक विभाग द्वारा 8 नवम्बर 2025 को सियान सदन,मंदिर के पास एम.जी.रोड अम्बिकापुर में डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनवाने हेतु पूर्वान्ह 11:00 बजे से शिविर का आयोजन किया गया। संबंधित पेंशनर्स उक्त शिविर में उपस्थित होकर अपना डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु मोबाइल नंबर +91-8881110123 पर संपर्क किया जा सकता है।






