हस्तशिल्प विभाग का पोर्टल खराब होने से शिल्पकार का आवेदन अटका...
The craftsman's application was stalled due to the Handicrafts Department's portal being down.
राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए नहीं भर पा रहे फॉर्म, आयुक्त को भेजा नोटिस
भिलाई। राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया के बीच तकनीकी समस्या ने एक शिल्पकार की राह रोक दी है। भिलाई निवासी शिल्पकार ललित कुमार दुबे ने इस संबंध में विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), नई दिल्ली को नोटिस भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है।
नोटिस में बताया गया है कि उनका कारीगर पहचान पत्र (Artisan ID) अपडेट नहीं हो पा रहा है। इसके चलते वे हस्तशिल्प विभाग के आधिकारिक पोर्टल में लॉगिन करने में असमर्थ हैं। कई प्रयासों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से वे आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
गौरतलब है कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 निर्धारित है। समय सीमा नजदीक होने के कारण यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आवेदक को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।






