“सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत औषधि प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

Action taken against medical establishments under the campaign "Right medicine, pure diet - this is the foundation of Chhattisgarh".

“सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत औषधि प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत निरीक्षण, वैक्सीन भंडारण व कोल्ड चेन की जांच

रायगढ़,  मई 2026

जिले में “सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा औषधि प्रतिष्ठानों का सतत निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 3 मई को विभिन्न फर्मों का निरीक्षण किया गया। जांच दल द्वारा रायगढ़ में ओ.पी. जिंदल फार्मेसी, जगन्नाथ फार्मा, प्रगति इंटरप्राइजेज तथा प्राची मेडिकोज में औचक निरीक्षण किया गया।

        निरीक्षण के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के प्रावधानों के तहत वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण, कोल्ड चेन मेंटेनेंस तथा आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही एनआरएक्स (नारकोटिक/प्रतिबंधित दवाओं) से संबंधित दस्तावेजों का भी परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को दवाओं के सुरक्षित भंडारण, गुणवत्ता बनाए रखने तथा शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत आगे भी जिले में नियमित निरीक्षण जारी रहेगा।