प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिसों को 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि
Financial assistance of Rs 04 lakh to the heirs of natural disaster victims
कोण्डागांव। कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिसों को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा धनोरा तहसील के ग्राम पराली निवासी बुधराम की पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर माता चैते, पिता मंगू को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदार को दिए गए हैं।






