ग्राम कुमरदा में खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Food processing training program concluded in village Kumarda

ग्राम कुमरदा में खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

राजनांदगांव। कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम कुमरदा में महिला स्वसहायता समूहों प्रशिक्षण के तहत खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में स्वसहायता समूह की महिलाओं को आचार, केक सहित अन्य खाद्य प्रसंस्करण बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान ग्राम को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि नवाचार एवं फसल चक्र की जागरूकता के लिए कार्य करने वाली उत्कृष्ट महिला स्वसहायता समूह को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण में कृषि विकास अधिकारी  गौरीशंकर शहीस, पीआरपी श्रीमती अनीता साहू, प्रशिक्षक श्रीमती आभा गुप्ता, प्रशिक्षक  साहिश एवं बड़ी संख्या स्वसहायता समूह की महिलाएं शामिल हुई।