एक देश, एक चुनाव विषय पर छग चेम्बर व एमएसएमई केंद्र की संगोष्ठी
Seminar of Chhattisgarh Chamber and MSME Center on the topic of one country, one election
भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं एमएसएमई उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को एक देश एक चुनाव पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कला मंदिर सिविक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा शिव रतन शर्मा, सांसद विजय बघेल, दुर्ग महापौर अलका बाघमार, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, भिलाई भाजपा अध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। विकसित भारत के लिए मील का पत्थर एक देश एक चुनाव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि बार बार चुनाव देश के विकास में तो बाधक होते ही है साथ ही देश की अर्थ व्यवस्था को भी कमजोर करते है।
एक देश एक चुनाव से लगभग 5 लाख करोड़ का व्यय बचाया जा सकता है जो जी डी पी बढ़ाने में सहायक होगा। कार्यक्रम के दौरान सांसद विजय बघेल ने कहा कि एक चुनाव लोकतंत्र को मजबूत करेगा, बार बार चुनाव से शासकीय कर्मचारियों के अनुपस्थिति की वजह से शासकीय कार्य मे निरंतरता नही रहती। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि विकसित भारत का आधार है एक देश एक चुनाव और यह प्रस्ताव मील का पत्थर साबित होगा।अजय भसीन ने उपस्थित श्रोताओं से एक देश एक चुनाव के लिए समर्थन मांगा,सभी ने अपने स्थान पर खड़े होकर हाथ ऊपर कर समर्थन दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला चेम्बर भिलाई, उद्योग चेम्बर,अधिवक्ता संघ,सिंधी समाज व अन्य सामाजिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व भाजपाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, प्रमोद सिंह, अरविंदर खुराना ,प्रभंजय चतुर्वेदी, उषा बारले, निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह,पूर्व भाजपाध्यक्ष एवं पार्षद महेश वर्मा, पूर्व पार्षद भागचंद जैन, मनोज तिवारी, शिवेन्द परिहार,नरसिंग कुकरेजा सहित दुर्ग-भिलाई के अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता तथा कईसमाजसेवी और व्यापारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि शिव रतन शर्मा जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच संचालन सुमन कनोजे व सुनील मिश्रा ने किया।






