कोंडागांव : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मर्दापाल का जनरेटर हुआ दुरुस्त
Kondagaon: Generator of Community Health Center Mardapal repaired
कोंडागांव, 12 सितंबर 2025 प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मर्दापाल द्वारा यह जानकारी दी गई है कि खराब जनरेटर को ठीक करने हेतु कम्पनी के टोल फ्री नम्बर में कॉल करके सुधारने हेतु शिकायत दर्ज की थी, जिसे कम्पनी के इंजीनियर ने 25 जुलाई 2025 को सामु.स्वा. केन्द्र मर्दापाल में आकर जनरेटर को सुधारने का कार्य किया गया है एवं उसके रख रखाव के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जनरेटर आज की स्थिति में कार्य कर रहा है।






