भारत की जनगणना-2027 हेतु तकनीकी सहायक एवं एम.टी.एस. पदों पर एजेन्सी के माध्यम से नियुक्ति संबंधी संशोधित निविदा 06 फरवरी 2026 तक आमंत्रित

Revised tender for appointment through agency on Technical Assistant and MTS posts for Census of India-2027 invited till 06 February 2026

भारत की जनगणना-2027 हेतु तकनीकी सहायक एवं एम.टी.एस. पदों पर एजेन्सी के माध्यम से नियुक्ति संबंधी संशोधित निविदा 06 फरवरी 2026 तक आमंत्रित

दंतेवाड़ा, 29 जनवरी 2026

कार्यालय कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार भारत की जनगणना 2027 कार्य के लिए जिला कार्यालय दन्तेवाड़ा, समस्त तहसीलों एवं नगरीय निकायों में तकनीकी सहायक हेतु कुल 13 कार्मिकों तथा एम.टी.एस. (चतुर्थ श्रेणी) 01 कार्मिक की माह-जनवरी 2026 से जून-2027 तक कुल 18 माह की अवधि के लिए एजेन्सी के माध्यम से नियुक्ति किये जाने हेतु 09 जनवरी 2026 को निविदा जारी कर इच्छुक पंजीकृत फर्मों, प्लेसमेंट एजेंसी, लेबर सप्लाइयर, कॉन्ट्रेक्टर, रजिस्टर, एनजीओ से 30 जनवरी 2026 को अपरान्ह 03 बजे तक बंद लिफाफे में दर आमंत्रित किया गया था जिसमे आंशिक संशोधन कर 06 फरवरी 2026 को अपरान्ह 03 बजे तक बंद लिफाफे में दर आमंत्रित किया जाता है। प्राप्त निविदा दिनांक 06 फरवरी 2026 को शाम 4.00 खोला जायेगा। निविदा की विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट ूूूण्कंदजमूंकंण्हवअण्पद एवं कार्यालय के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है।