वन अधिकार प्रकोष्ठ में एमआईएस सहायक की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
Applications invited for appointment of MIS Assistant in Forest Rights Cell
बालोद, 30 जनवरी 2026
वन अधिकार प्रकोष्ठ में एमआईएस सहायक (सहायक वन अधिकार अधिनियम) की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बालोद ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारियों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं नियमों की प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में एमआईएस सहायक (सहायक वन अधिकार अधिनियम) के 01 पद पर नियुक्ति की जाएगी। जिसके अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026 निर्धारित है। उक्त संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास शाखा बालोद से प्राप्त की जा सकती है।






