दुर्ग में 27 जून तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

A special camp will be organized in Durg till June 27

दुर्ग में 27 जून तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

धरती आबा जनभागीदारी अभियान

दुर्ग। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 15 जून 2025 से 30 जून 2025 तक धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी जागरुकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य अंतिम व्यक्ति की पात्रता अनुसार व्यक्तिगत लाभों/हक (इनडिविजुअल एनटाईटलमेंट्स) से संतृप्त किया जाना और इस अभियान के प्रति जनजागरुकता उत्पन्न किया जाना है। इसी कड़ी में जिले में इस अभियान के तहत् 20 से 27 जून तक ग्राम स्तर/क्लस्टर स्तर पर शिविरों के माध्यम से स्थल पर एनटाइटलमेेंट जैसे आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्य, जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाता इत्यादि 17 प्रकार की सेवाओं के प्रदाय हेतु कार्यवाही किया जाना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत डगरिया में 20 जून को, नवागांव में 23 जून, सेमरिया में 25 जून तथा अकतई में 27 जून को शिविर आयोजित होंगे।  उक्त शिविर के सफल कियान्वयन हेतु जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  बजरंग दुबे को नोडल अधिकारी, आदिवासी विकास विभाग दुर्ग के सहायक आयुक्त  हेमन्त कुमार सिन्हा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में विकासखण्ड धमधा अंतर्गत ग्राम पंचायत डगरिया, ग्राम पंचायत नवागांव तथा सेमरिया में आयोजित होने वाले शिविर हेतु जनपद पंचायत धमधा के सीईओ तथा विकासखण्ड पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत अकतई में आयोजित शिविर हेतु जनपद पंचायत पाटन के सीईओ को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।