राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत कराया जाएगा सामूहिक दवा सेवन

Mass drug administration will be done under the National Filaria Eradication Programme

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत कराया जाएगा सामूहिक दवा सेवन

बालोद, 30 जनवरी 2026

भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2027 तक पूरे देश को फाइलेरिया मुक्त किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। फाइलेरिया उन्मूलन एवं कृमि मुक्ति हेतु सामूहिक दवा सेवन हेतु जिले में अलग-अलग तिथियों में सामूहिक दवा सेवन कराया जाएगा। जिसके अंतर्गत 10 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक आंगनबाड़ी, स्कूल, शैक्षणिक संस्था, रेलवे, बस स्टैंड एवं हाउसिंग सोसाइटी में बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा। इसी तरह 13 फरवरी से 22 फरवरी तक स्वास्थ्य विभाग के द्वारा घर-घर भ्रमण कर दवा का सेवन कराया जाएगा। 23 से 25 फरवरी तक शेष रहे गए लोगों को दवा का सेवन कराया जाएगा। इसी तरह 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक सभी सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य केन्द्रों में बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा।