उत्तर बस्तर कांकेर : बाढ़ आपदा से निपटने राज्य स्तरीय प्रशिक्षण 23 सितम्बर को
North Bastar, Kanker: State-level training on flood disaster management to be held on September 23
उत्तर बस्तर कांकेर, 19 सितंबर 2025 भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा राज्य में बाढ़ आपदा को दृष्टिगत रखते हुए 23 सितम्बर को सभी जिलों में टेबल टॉप एक्सरसाईज एवं 25 सितम्बर को मॉक एक्सरसाईज आयोजित किया जाएगा। जिले में 23 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से टेबल टॉप एक्सरसाईज आयोजित की गई है। उक्त वीसी में संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयावधि में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।






