दंतेवाड़ा : जिला सीईओ ने किया ग्राम पंचायत गंजेनार एवं मोलसनार का निरीक्षण

Dantewada: District CEO inspected the village panchayats of Ganjenar and Molsnar.

दंतेवाड़ा : जिला सीईओ ने किया ग्राम पंचायत गंजेनार एवं मोलसनार का निरीक्षण

दंतेवाड़ा, 14 नवंबर 2025

विगत दिवस जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री जयंत नाहटा द्वारा ग्राम पंचायत गंजेनार एवं मोलसनार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने  ग्राम पंचायत गंजेनार में जन चौपाल में उपस्थित होकर ग्रामीणों से सीधी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं से  ग्रामीणों को मिल रहे लाभ के बारे में जानना चाहा।  साथ ही अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए जानकारी भी दी गई। इस मौके पर सीईओ ने पंचायत में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चल रही गतिविधियां, मनरेगा कार्यो, तथा विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, जनपद सीईओ, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।