दंतेवाड़ा : ई-रोजगार पोर्टल में नियोक्ता पंजीयन हेतु कार्यालयीन जानकारी उपलब्ध कराने निर्देश

Dantewada: Instructions to provide official information for employer registration in e-employment portal

दंतेवाड़ा : ई-रोजगार पोर्टल में नियोक्ता पंजीयन हेतु कार्यालयीन जानकारी उपलब्ध कराने निर्देश

दंतेवाड़ा, 14 नवंबर 2025

संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़, रायपुर से प्राप्त निर्देशानुसार ई-रोजगार पोर्टल में सीएनवी एक्ट 1959 के अंतर्गत सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं का ऑनलाइन पंजीयन किया जाना अनिवार्य किया गया है। इस क्रम में जिले के समस्त संस्थानों से आवश्यक जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

निर्देशों के अनुसार संबंधित संस्थानों को अपने संस्थान का नाम, जीएसटी पंजीयन तिथि, कार्यालय का पूर्ण पता, कुल कर्मचारियों की संख्या (महिला एवं पुरुष पृथक), कार्य की प्रकृति, संस्था प्रमुख का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, कार्यालय दूरभाष नंबर, तथा शाखा प्रभारी का नाम एवं मोबाइल नंबर सहित अन्य विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य है। जिला रोजगार कार्यालय ने बताया कि निर्धारित प्रपत्र में यह जानकारी 03 दिवस के भीतर उपलब्ध कराना आवश्यक है। संस्थान अपने जीएसटी पंजीयन प्रमाणपत्र की हार्ड कॉपी सहित जानकारी जिला रोजगार कार्यालय में जमा कर सकते है, अथवा विभागीय ई-मेल पर प्रेषित कर सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालय ने सभी संस्थानों से समय-सीमा में जानकारी प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि ई-रोजगार पोर्टल में सीएनवी एक्ट के अंतर्गत नियोक्ता पंजीयन की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण की जा सके।