दंतेवाड़ा : अमीन भर्ती परीक्षा हेतु 23 परीक्षा केंद्र स्थापित

Dantewada: 23 examination centres established for Amin recruitment examination

दंतेवाड़ा : अमीन भर्ती परीक्षा हेतु 23 परीक्षा केंद्र स्थापित

जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी, 4802 परीक्षार्थी होंगे शामिल

दंतेवाड़ा, 14 नवंबर 2025

आगामी आयोजित होने वाली अमीन भर्ती परीक्षा 2025 के सुचारू और सुरक्षित संचालन हेतु जिला प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले में कुल 23 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें इस वर्ष कुल 4802 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष निगरानी तंत्र भी सक्रिय किया गया है।

कलेक्टर श्री दुदावत ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षा दिवस पर विद्युत, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ पूर्ण रूप से सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक केंद्र में अनुशासन और निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाए, जिससे 4802 परीक्षार्थी बिना किसी बाधा के परीक्षा दे सकें। इस परीक्षा संचालन के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री भरतराम ध्रुव (मो. नं. +91-7356373030 ) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, वहीं सहायक नोडल अधिकारी के रूप में तहसीलदार गीदम श्री कृष्ण मिश्रा (मो. नं. +91-8319592737) तथा नायब तहसीलदार श्री भादूराम धनकर (मो. नं. +91-6266910752) एवं इसके साथ ही सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री महेश कश्यप (मो. नं.+91-9301592540) को भी परीक्षा व्यवस्थाओं के पर्यवेक्षण हेतु नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारी परीक्षा दिवस तक केंद्रों की तैयारियों की सतत समीक्षा करेंगे तथा किसी भी समस्या की स्थिति में त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

परीक्षा के लिए जिन 23 केंद्रों में व्यवस्थाएँ की गई हैं उनमें शासकीय दंतेश्वरी पी.जी. कॉलेज दंतेवाड़ा, शासकीय महेंद्र कर्मा कन्या कॉलेज दंतेवाड़ा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दंतेवाड़ा, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पातररास दंतेवाड़ा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कारली गीदम, सरस्वती शिशु मंदिर दंतेवाड़ा, डीएवी मुख्यमंत्री प्राथमिक विद्यालय पातररास -कुम्हारास दंतेवाड़ा, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा, अरुणोदय प्राथमिक विद्यालय (कारली) दंतेवाड़ा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गीदम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गीदम, प्रकाश विद्यालय बचेली, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जवांगा, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जवांगा गीदम, आस्था विद्या मंदिर (अंग्रेजी माध्यम) जवांगा, एनएमडीसी डीएवी पॉलिटेक्निक गीदम, शासकीय कन्या उच्च विद्यालय चितालूर, शासकीय उच्च विद्यालय बालूद, शासकीय उच्च विद्यालय आंवराभाटा एवं गायत्री विद्या पीठ स्कूल दंतेवाड़ा प्रमुख रूप से शामिल हैं।