एकीकृत बाल विकास परियोजना गीदम अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिकाओं पद की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
Applications are invited for the recruitment of Anganwadi Assistants under Integrated Child Development Project, Geedam.
23 अप्रैल से 7 मई तक किया जा सकता है आवेदन
दंतेवाड़ा, 23 अप्रैल 2026 एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना गीदम अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। जिसके तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना गीदम के तहत वार्ड क्र. 05 हरिजनपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद है। इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण तथा सहायिका हेतु 8वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिये आयु सीमा 18 से 44 वर्ष की होगी तथा आयु की गणना आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी होने की तिथि से की जावेगी। जिस वार्ड (नगरीय क्षेत्र) के आंगनबाड़ी केंद्र में रिक्त पद हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, आवेदिका का उसी राजस्व ग्राम, वार्ड (नगरीय क्षेत्र) की स्थानीय निवासी होना अनिवार्य होगा। इसके लिए इच्छुक स्थानीय सभी पात्र आवेदिकाएं दिनांक 23 अप्रैल से 7 मई तक आवेदन कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना गीदम में सम्पर्क किया जा सकता हैं।






