सुशासन तिहार 2026 : कोडेकसा का समाधान शिविर बना जनकल्याण का मंच, 56 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

Good Governance Festival 2026: Codexa's resolution camp becomes a platform for public welfare, 56 applications resolved on the spot

सुशासन तिहार 2026 : कोडेकसा का समाधान शिविर बना जनकल्याण का मंच, 56 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

रायपुर,  जून 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार 2026 का बालोद जिले में सफलतापूर्वक समापन हो गया। बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कोडेकसा में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जो ग्रामीणों और हितग्राहियों के लिए अनेक सौगातें लेकर आया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त कुल 188 आवेदनों में से 56 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

14 ग्राम पंचायतों कर ग्रामीण हुए शामिल

        शिविर में कोडेकसा सहित आसपास के 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान कोडेकसा में आयोजित शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्री राजाराम तारम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनबरसा, जनपद उपाध्यक्ष श्री जयलाल मालेकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पूर्णता प्रमाण-पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड तथा मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं के अंतर्गत जाल एवं आईस बॉक्स का वितरण किया गया।

बच्चों का अन्नप्राशन तथा गर्भवती माताओं की हुई गोदभराई रस्म

          शिविर में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार तथा गर्भवती माताओं की गोदभराई की रस्म भी संपन्न कराई गई। हितग्राहियों को सुपोषण किट वितरित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनबरसा ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। इसके माध्यम से प्रशासन आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझ रहा है और उनके निराकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।