दंतेवाड़ा : स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान : जिले में ढोलकल पर्यटन क्षेत्र सहित कमालूर में चलाया गया ’स्वच्छता अभियान’
Dantewada: Swachhata Hi Seva 2025 campaign: A cleanliness drive was conducted in the district, including the Dholkall tourist area and Kamalur.
दंतेवाड़ा, 26 सितम्बर 2025 जिले में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान एवं सामूहिक श्रमदान अभियान ’’एक साथ एक दिन एक घंटा एक साथ’’ के तहत जिले के सभी विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में श्रमदान के तहत सार्वजनिक स्थल, शासकीय भवन, पंचायत भवन, हाट बाजारों में साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में जिले के ढोलकल पर्यटन क्षेत्र सहित ग्राम कमालूर में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि गण, सरपंच, सचिव एवं स्व सहायता समूह की सदस्यों द्वारा सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।






