उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनीतिक दलों ने किया ईवीएम,वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण

Deputy District Election Officer and political parties inspected EVM, VVPAT warehouse

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनीतिक दलों ने किया ईवीएम,वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण

दंतेवाड़ा, 12 सितंबर 2025 भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार ईवीएम, वीवीपैट मशीनों का त्रैमासिक निरीक्षण किये जाने के निर्देश दिए गए है। इस तारतम्य में 11 सितम्बर 2025 को उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मूलचंद चोपड़ा कलेक्टोरेट परिसर में स्थित ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस का आज निरीक्षण किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयर हाउस की सुरक्षा, वहां स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के रखरखाव, बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, व्ही व्ही पीएटी मशीन, सीसी टीवी कैमरे, अग्नि से सुरक्षा परिसर की सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं के बारे मे जानकारी लेते अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचन सुपरवाइजर श्री अजय नायक सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।