जनपद पंचायत अंबिकापुर में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर संपन्न
One day entrepreneurship awareness camp concluded in Janpad Panchayat Ambikapur
खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी इकाइयों को बढ़ावा देने पीएमएफएमई योजना की दी गई विस्तृत जानकारी
अंबिकापुर 04 फरवरी 2026
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, अंबिकापुर (सरगुजा) द्वारा जनपद पंचायत सभाकक्ष में एक दिवसीय ’उद्यमिता जागरूकता शिविर’ का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से जिले के युवाओं और उद्यमियों को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराया गया।
पीएमएफएमई योजना पर रहा मुख्य फोकस
शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ’प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना’ (च्डथ्डम्) की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विभाग के प्रबंधक श्री अश्विनी शुक्ला, सहायक प्रबंधक श्री सूर्योदय कुमार साहू एवं श्री संदीप पन्ना ने उपस्थित उद्यमियों को योजना की बारीकियों से अवगत कराया।
स्वयं सहायता समूहों और नवीन इकाइयों को प्रोत्साहन
अधिकारियों ने खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों से संबंधित स्वयं सहायता समूहों (ैभ्ळ) और व्यक्तिगत इकाइयों के प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि योजना के तहत नवीन इकाइयों की स्थापना और पुरानी इकाइयों के उन्नयन के लिए ऋण की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने अधिक से अधिक ऋण प्रकरण तैयार कर शासन की इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण और प्रचार सामग्री का वितरण
जागरूकता शिविर के दौरान उद्यमियों के मार्गदर्शन हेतु पीएमएफएमई योजना से संबंधित पंपलेट और ब्रोसर का वितरण भी किया गया, जिसमें आवेदन प्रक्रिया और योजना के लाभों का संक्षिप्त विवरण दिया गया है।
इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमी और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में रुचि रखने वाले प्रतिभागी उपस्थित रहे, जिन्होंने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।






