कोण्डागांव : पशु पक्षी प्रदर्शनी एवं पशु मेला का आयोजन 17 से 24 अक्टूबर तक

Kondagaon: Animal and bird exhibition and animal fair organized from 17th to 24th October

कोण्डागांव : पशु पक्षी प्रदर्शनी एवं पशु मेला का आयोजन 17 से 24 अक्टूबर तक

कोण्डागांव, 16 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत महोत्सव के उपलक्ष्य मे पशुधन विकास विभाग कोंडागांव द्वारा 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2025 तक पशुधन् जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं उपलब्धियों की प्रदर्शनी, संगोष्ठी, सफलता की कहानी का प्रस्तुतीकरण, सेक्स सोर्टेड सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, बधियाकरण, पशु बाँझपन उपचार शिविर, पशुपालन हेतु केसीसी ऋण, पशुधन बीमा एवं विकासखंड स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी एवं मेला का आयोजन जिले में किया जाएगा। यह अभियान विकासखंड फरसगांव में 17 अक्टूबर 2025, विकासखंड कोंडागांव में 18 अक्टूबर 2025, विकासखंड माकडी में 22 अक्टूबर 2025, विकासखंड बड़ेराजपुर में 23 अक्टूबर 2025 तथा विकासखंड केशकाल में 24 अक्टूबर 2025 को पशु पक्षी प्रदर्शनी एवं पशु मेला का आयोजन किया जा रहा है। उक्त पशु मेला में उन्नत पशुधन एवं पक्षिओं की प्रदर्शनी, बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर, निःशुल्क एंटीरेबीज टीकाकरण, धान पैरा यूरिया उपचार प्रदर्शन किया जाएगा। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने पशु पालकों से अपील की है कि उक्त कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।