मतदाताओं की सुविधा हेतु ECINET पर 'Book-A-Call' सुविधा की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
Instructions for regular monitoring of 'Book-A-Call' facility on ECINET for the convenience of voters
अम्बिकापुर,16 अक्टूबर 2025 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए विकसित ECINET पोर्टल पर “Book-A-Call” सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से मतदाता अपने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से सीधे संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्व में जारी पत्र के माध्यम से सभी BLO को यह निर्देशित किया गया था कि उन्हें मतदाताओं से प्राप्त “Book-A-Call” रिक्वेस्ट पर 48 घंटे के भीतर प्रत्युत्तर (रिटर्न कॉल) कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।
इसके बावजूद आयोग को प्राप्त रिपोर्ट (CEO डैशबोर्ड) के अनुसार दिनांक 14 अक्टूबर 2025 की स्थिति में कई जिलों में BLO द्वारा पेंडिंग कॉल्स पर समय पर कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण लंबित कॉल्स की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।
इस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्वाचन कार्यालय द्वारा पुनः निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी जिलों के संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि “Book-A-Call” पेंडिंग कॉल्स पर अगले तीन दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से प्रतिक्रिया दी जाए। साथ ही, ECINET के ERO/DEO डैशबोर्ड पर इस प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए ताकि मतदाताओं की शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।






