राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 29 से 31 जनवरी तक

State level employment fair to be organised from 29th to 31st January

राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 29 से 31 जनवरी तक

बालोद, 23 जनवरी 2026 

शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय रायपुर सेजबहार में 29 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बालोद जिले के अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेला का आयोजन 30 जनवरी 2026 सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक निर्धारित है। जिसमें 45 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां 15 हजार से अधिक पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएँगी। आवेदन किए गए अभ्यर्थियों की सूची ई रोजगार पोर्टल ईरोजगार डॉट सीजी डॉट इन पर प्रदर्शित की गई है। जिन अभ्यर्थियों का नाम पोर्टल पर है वे अपने समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यताओं के प्रमाण पत्र, अंकसूची के मूल प्रति एवं दो सेट फोटोकॉपी, आधार कार्ड, रोजगार पहचान पत्र की मूल प्रतियों के साथ दो-दो फोटोकॉपी एवं दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्रॉफ के साथ रोजगार मेला में शामिल होकर अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।