'मजरूह सुल्तानपुरी को भूल गए क्या...', संसद में कांग्रेस पर जमकर बरसीं सीतारमण; याद दिलाया 'किस्सा कुर्सी का'

'Have you forgotten Majrooh Sultanpuri...', Sitharaman lashed out at Congress in Parliament; reminded 'the story of the chair'

'मजरूह सुल्तानपुरी को भूल गए क्या...', संसद में कांग्रेस पर जमकर बरसीं सीतारमण; याद दिलाया 'किस्सा कुर्सी का'

नई दिल्ली। लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में संविधान पर चर्चा हो रही है। संविधान के अंगीकरण के 75 वर्ष पूरे होने पर भाषण देते हुए आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने विपक्ष को जेल में डालकर संविधान से छेड़छाड़ की, वो आज संविधान की बात कर रहे हैं।

मजरूह सुल्तानपुरी के साथ हुई थी ज्यादती

सीतारमण ने आगे कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष ही नहीं कवियों तक को नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि मजरूह सुल्तानपुरी और बलराज साहनी दोनों को 1949 में जेल में डाल दिया गया था। 1949 में मिल मजदूरों के लिए आयोजित एक बैठक के दौरान मजरूह सुल्तानपुरी ने एक कविता पढ़ी जो जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ लिखी गई थी और इसलिए उन्हें जेल जाना पड़ा। उन्होंने इसके लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया और उन्हें जेल में डाल दिया गया।